फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: विवाहिता का गला दबाने में पति, ससुर सहित आठ पर रिपोर्ट

Wed, 04 Nov 2026 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सतरिख। लखनऊ के चिनहट क्षेत्र के उर्मिला पुरी सुरेंद्रनगर निवासी विवाहिता वर्षा ने सतरिख पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक वर्ष पूर्व उनका विवाह सतरिख के गुलपुरवा निवासी शिव सिंह के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुरालजन दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

एक नवंबर की शाम सभी ने मिलकर लाठी-डंडों से पीटा। गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। इसके बाद धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। आरोप लगाया कि ससुर के पास लाइसेंसी रिवाल्वर है और वह उससे भी धमकाते हैं।
सीओ सदर संगम कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति शिव सिंह, ससुर रमेश चंद्र, सास सावित्री देवी, ननद कल्पना, प्रीति व प्रिया, देवर रुद्र सिंह और नंदोई रिशु सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें