फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: टिकैतनगर व कोटवाधाम क्रिकेट टूर्नामेंट में चमके मुन्ना और विपिन

Wed, 04 Nov 2026 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवाधाम। कलकत्ता बाग क्रिकेट मैदान पर मंगलवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। टिकैतनगर और कोटवाधाम की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैच जीत लिए।
विज्ञापन

पहला मुकाबला टिकैतनगर और मैलारायगंज के बीच हुआ। टिकैतनगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह ओवर में 83 रन बनाए। मुन्ना ने आठ छक्कों की मदद से 54 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि पांड्य ने 25 रन जोड़े। जवाब में मैलारायगंज की टीम 43 रन पर ढेर हो गई। टिकैतनगर के अरशद ने पांच विकेट झटके। विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मुन्ना को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा मुकाबला कोटवाधाम और सरयू स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया। कोटवाधाम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह ओवर में 128 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। विपिन गुप्ता ने आठ छक्कों की मदद से 60 रन बनाए। आयुष सिंह ने 24 और आकाश तिवारी ने 25 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरयू स्पोर्टिंग क्लब की टीम निर्धारित ओवरों में पांच विकेट पर 90 रन ही बना सकी। कोटवाधाम ने यह मुकाबला 38 रन से अपने नाम किया। शानदार बल्लेबाजी के लिए विपिन गुप्ता को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस अवसर पर आयोजक संजय मिश्रा, मोहित गुप्ता, डॉ. जसवंत और देवा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें