मसौली। बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर शनिवार शाम मसौली चौराहे के पास तेज रफ्तार कार डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में गजनी (40), उनकी मां रुखसाना खातून (68), पत्नी फरीदा खातून (38) और साहिल (19) समेत पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने डिवाइडर पर रेडियम संकेतक नहीं होने को हादसे की वजह बताया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी बड़ा गांव में भर्ती कराया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सीओ गरिमा पंत ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है। संवाद