लखनऊ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंतित्रत होकर ग्राम दारापुर के पास तालाब में गिर गई जिसमें कार सवार चार लोग घायल हो गए। लोगों ने घायलों को तालाब से निकाल कर स्थानीय मेडिकल कॉलेजों में इलाज कराया।
लखनऊ पुलिस लाइन में रहने वाले कमलेश सिंह (54) अपनी कार से शुक्रवार लखनऊ जा रहे थे। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे उनकी कार बाराबंकी-लखनऊ राजमार्ग पर स्थित दारापुर गांव के पास तालाब में जा घुसी। हादसे में कार में सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों में कमलेश सिंह, इनकी पत्नी पार्वती सिंह, मां व बहू लवली घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने चारों लोगों को तालाब से निकाल कर उन्हे निजी मेडिकल कॉलेज हिंद व मेयो में उपचार कराया। इसके बाद सभी घायल अपने घरों के चले गए।