फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटरोें से निरक्षर का शपथ पत्र मांगने पर हंगामा

Fri, 26 Feb 2016 11:18 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
साक्षर मतदाताओं से निरक्षर होने का शपथ पत्र मांगने पर शुक्रवार को ब्लॉक में जमकर हंगामा हुआ। प्रधानों और बीडीसी सदस्यों का आरोप था कि बीडीओ सपा के दबाव में एमएलसी चुनाव के मतदाताओं को धमका रहे हैं। जानकारी होते ही कुछ ही देर में सैकड़ों की संख्या में किसानों ने कार्यालय को घेर लिया। एमएलसी के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी और किसान नेता मुकेश सिंह और खंड विकास अधिकारी और भाकियू प्रत्याशी के बीच तीखी कहासुनी भी हुई। भाकियू कार्यकर्ताओं ने इस बात का कड़ा विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया और बीडीओ को हटाए जाने को लेकर धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


हरख ब्लॉक के मानपुर निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य रामअचल का आरोप है कि खंड विकास अधिकारी उमाशंकर सिंह और ग्राम विकास अधिकारी महमूदुल हसन ने हलफनामे पर हस्ताक्षर करा लिया। जब यह पूछा गया कि हलफनामे पर हस्ताक्षर क्यों कराया गया है तो बताया कि सभी सदस्यों को सहायक दिया जाना है। रामअचल ने इसका विरोध किया और मामले की जानकारी जिलाधिकारी के साथ ही भाकियू के प्रांतीय महासचिव मुकेश सिंह जो खुद भी एमएलसी का चुनाव लड़ रहे हैं को दी।

जानकारी मिलते ही मुकेश सिंह और जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष अनिल तालान सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ हरख ब्लॉक पहुंच गए और इसका विरोध शुरू कर दिया। उनकी खंड विकास अधिकारी उमाशंकर से इस मामले को लेकर तीखी नोकझोंक भी हुई लेकिन अधिकारी कोई बात को मानने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें