फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: ट्रेलर में पीछे से घुसी कार, एक की मौत व छह घायल

Mon, 23 Jun 2025 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवासड़क (बाराबंकी)। रामसनेहीघाट क्षेत्र में रविवार को लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर लोधे सिंह पुरवा गांव के पास खड़े ट्रेलर में पीछे से तेज रफ्तार कार जा घुसी। हादसे में कार सवार राजस्थान के एक युवक की मौत हो गई जबकि एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने राजस्थान में परिजनों को सूचना दे दी है। चालक को झपकी आने से हादसा होने की आशंका है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हादसा रविवार सुबह हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि लोधे सिंह पुरवा गांव के पास हाईवे के किनारे ट्रेलर खड़ा था। उसी दौरान अयोध्या की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रेलर से जा टकराई। हादसे के बाद लोग दौड़े और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने कार में फंसे सात लोगों को बाहर निकालकर सीएचसी बनीकोडर भेजवाया जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। मृत युवक के पास मिले मोबाइल फोन से उसकी पहचान राजस्थान प्रांत के कोटा जिले के उद्योगनगर निवासी आसिक हुसैन (26) के रूप में हुई।
विज्ञापन


हादसे में विजयपुर जिला कोटा निवासी महिला रिंकू शर्मा (32), दिनेश शर्मा (38), मुस्कान शर्मा, (38), हर्षित कुमार (11), कोटा के ही शमी उल्ला, बूंदी जिले के राजेंद्र शर्मा घायल हुए हैं। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार व ट्रेलर को हाईवे से हटवाया ताकि यातायात बाधित न हो।

घायलों ने बताया कि वे दवा लाने के लिए गोरखपुर गए थे। महाराजगंज जिले में उनके परिचित भी रहते हैं। रामसनेहीघाट के थाना प्रभारी अंकित त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेलर को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें