फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: डीसीएम से भिड़ी कार, एक की मौत... पांच साथी घायल, दोस्त की शादी की पार्टी मनाने निकले थे

Sat, 03 May 2025 10:52 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में एक कार बैक हो रही डीसीएम से भिड़ गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि पांच साथी घायल हो गए। ये सभी लोग दोस्त की शादी की पार्टी मनाने निकले थे। किसी ढाबे में खाना खाने का प्लान बनाकर जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया।  
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार, राजनाथ की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बाराबंकी में शुक्रवार की देर रात भीषण हादसा हो गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि पांच साथी घायल हो गए। ये सभी लोग दोस्त की शादी की पार्टी मनाने के लिए निकले थे। रास्ते में हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


हादसा हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बछरावां मार्ग पर पोखरा गांव के पास हुआ। यहां डीसीएम चालक गाड़ी बैक कर रहा था। इसी समय कार उसमें पीछे से टकरा गई। हादसे में पोखरा गांव निवासी राजनाथ (23) पुत्र अनिल बारी की मौत हो गई। जबकि प्रदीप मौर्या, हिमांशु, बृजेश मौर्य और रोहित समेत पांच लोग घायल हो गए। प्रदीप को लखनऊ कैंट स्थित अस्पताल एवं अन्य घायलों को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। 

ढाबे में खाना खाने जा रहे थे

बताया गया कि राजनाथ गांव में फोटो स्टूडियो चलाता था। इसके साथ ही चीनी मिल में वाहन चालक के तौर पर भी काम करता था। ये सभी लोग गांव के ही फौजी साथी प्रदीप मौर्या की शादी की पार्टी मनाने निकले थे। ढाबे में खाना खाने जा रहे थे। कोतवाल अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डीसीएम वाहन को कब्जे में लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें