फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 बीघा धान की फसल जलमग्न, मार्ग पर भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
दरियाबाद (बाराबंकी)। मथुरानगर रजबहा कटने से दरियाबाद कस्बे सहित कुशफर, सराय चमरान व गोसाइनपुरवा गांव के किसानों की करीब 100 बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई। वहीं दरियाबाद सफदरगंज मुख्य मार्ग पर पानी आ जाने से लोगों को आवागमन में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। सूचना दिए जाने के बाद भी सिंचाई विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

दरियाबाद कस्बे के सफदरगंज-दरियाबाद मुख्य मार्ग से होकर मथुरानगर रजवहा निकली है। सोमवार देर रात मथुरानगर रजवहा दरियाबाद-सफदरगंज मुख्य मार्ग के पास कट गई। इसकी जानकारी किसानों को मंगलवार सुबह हो सकी। किसानों ने मौके पर पहुंचकर कटान को रोकने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
इसके बाद किसानों ने नहर विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। आरोप है कि सूचना देने के घंटों बाद भी कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। घंटों बहते रहे पानी से सफदरगंज-दरियाबाद मुख्य मार्ग पर जलभराव हो गया। इससे आने जाने वाले लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं कुशफर, सराय चमरान व गोसाइनपुरवा गांव के किसानों की कई बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई।
विज्ञापन

यहां के दीपक सिंह, सुधीर वर्मा, सूरज सिंह, राजकुमार दीक्षित, मणिकांत द्विवेदी ने बताया कि हम किसानों की करीब 100 बीघा धान की फसल जलमग्न हुई है। अधिशासी अभियंता सिंचाई राकेश कुमार का कहना है कि जानकारी मिली हैं, कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें