फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: कैंसर पीड़ित ने कुएं में लगाई छलांग, मौत

Fri, 23 Oct 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवा। बबुरिहा मजरे हर्रई गांव निवासी नागेश्वर प्रसाद (47) का शव शुक्रवार को गांव से करीब 200 मीटर दूर खेत में बने कुएं में मिला। पत्नी किरण ने आशंका जताई कि कैंसर से पीड़ित नागेश्वर ने बीमारी से परेशान होकर कुएं में छलांग लगाई होगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

परिवारीजन के मुताबिक, शुक्रवार को घर का माहौल सामान्य था। नागेश्वर की दिनचर्या भी सामान्य थी। वह तीन साल से बीमारी से पीड़ित चल रहे थे। सुबह करीब सात बजे शौच के लिए खेत की तरफ गए थे। वहीं उन्होंने दाहिने हाथ में गमछे से ईंट बांधी और कुएं में छलांग लगा दी। खेतों में काम कर रहे लोगों ने कुएं में किसी के गिरने की आवाज सुनी तो मदद के लिए दौड़े। पुलिस के आने के पहले ही उन्हें कुएं से बाहर निकाल लिया गया लेकिन तब तक नागेश्वर की मौत हो चुकी थी। सीओ सिटी आफताब आलम ने बताया कि मृतक के परिजनों ने किसी भी व्यक्ति पर कोई आरोप नहीं लगाया है। नागेश्वर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें