गांव और नदियों पर करीब 25 पुल बनाए जा सकते हैं। सरकार ने बजट में इसकी व्यवस्था भी की है। लेकिन विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यदि पर्याप्त बजट मिल जाता है तो करीब 25 नए पुलों का निर्माण कराया जा सकता। जिसका लाभ सीधे जनता को मिलेगा। जिले में करीब एक दर्जन से अधिक गांव ऐसे हैं जहां के मुख्य मार्गों पर बने पुल काफी पुराने हो चुके हैं और जर्जर अवस्था में पहुंच गए हैं।
इसके अलावा रेठ और कल्याणी नदी पर भी कई जगहों पर पुलों की बहुत आवश्यकता है यदि इन स्थानों पर पुल बन जाते हैं तो जिले की जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा और हजारों की आबादी को राहत मिलेगी। इसके अलावा भगहर झील को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग का जीर्णोद्वार हो सकता है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियाें का कहना है कि लेकिन अभी शासन से इस संबंध में किसी प्रकार के कोई दिशा निर्देश नहीं मिले हैं।
शासन ने यदि छोटे पुलों के लिए पर्याप्त पैसा दिया तो गांवोें को जोड़ने वाले मार्गों पर जो पुल बने वह और कल्याणी व रेठ नदी पर भी कई पुल बनाए जाने हैं, उन्हें बना लिया जाएगा। एक अनुमान के अनुसार जिले में करीब 25 पुलों को बनाए जाने की जरूरत है।
-आरके यादव, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड