फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्मेदारी पर निर्भर है अभियान की सफलता: डीएम

Wed, 24 Jun 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसमें एक जुलाई से शुरु हो रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा की गई। इस दौरान दस्तक अभियान की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। डीएम ने कहा कि किसी अभियान की सफलता तभी संभव है, जब इसका निर्वहन जिम्मेदारी से किया जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध और प्रभावी ढंग से निर्वहन किया जाए। विभागीय अधिकारी क्षेत्रीय भ्रमण पर रहे और रोग नियंत्रण गतिविधियों की नियमित निगरानी करें और जनसामान्य को जागरूक भी करें।
जिला पंचायत राज विभाग और नगर निकायों को सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। नालियों की नियमित सफाई और जलभराव वाले स्थलों की पहचान करने को कहा गया। स्वच्छता संबंधी गतिविधियों को अभियान के रूप में संचालित करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर सीडीओ अन्ना सुदन और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजन गौतम, डॉ. राजीव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


चलाएं जनजागरूकता अभियान
बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभागों को जनजागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए। आशा कार्यकर्त्रियां घर-घर जाकर संचारी रोगों से बचाव की जानकारी देंगी। स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सूचनाएं भी उपलब्ध कराएंगी। संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक से 31 जुलाई तक चलेगा। दस्तक अभियान 11 से 31 जुलाई तक संचालित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें