पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में मतदाताओं के उत्साह का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। चलने-फिरने से लाचार और बुजुर्ग लोग भी अपने वोट का महत्व समझकर मतदान केंद्र पर पहुंचे।
कोई चारपाई पर आया तो कोई अपनों की गोद में। पंचायत चुनाव में तीसरे चरण में मतदान के कई नजारे देखने को मिले। जिले में हैदरगढ़, सिद्धौर व त्रिवेदीगंज ब्लॉक में हुए चुनाव में मतदाताओं में हर तरह का उत्साह अलग-अलग दिखा। बुजुर्ग मतदाता भी पूरे उत्साह के साथ वोट डालने आए।
इन मतदाताओं से जुदा नजारा भी देखने को मिला। घर से बाहर निकलने में लाचार लोग भी मतदान के लिए पोलिंग बूथ तक पहुंचे। कोई चारपाई पर आया तो कोई अपनों की गोद में। कुछ मतदाता तो ठेले पर भी वोट डालने आए।