फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मतगणना कार्य को पूरी पारदर्शिता के साथ कराने का आह्वान

Tue, 04 Jun 2024 03:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को होने वाली मतगणना ड्यूटी में नामित कर्मचारियों को दूसरे व अंतिम चरण का प्रशिक्षण सोमवार को दिया गया। जीआईसी ऑडिटोरियम में हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मौजूद सामान्य प्रेक्षक आरआर दामोर व जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने मतगणना कार्मिको को अपनी जिम्मेदारी निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूरी पारदर्शिता के साथ कराने के लिए कहा। इस दौरान कहीं पर भी कोई त्रुटि न हो। मतगणना में लगे प्रत्याशी एजेंट को भी सभी डेटा नोट कराते हुए ही मतगणना कार्य सम्पन्न कराया जाए। इस दौरान किसी भी तरह की समस्या आने पर एआरओ को सूचित किया जाए।
विज्ञापन

कहा कि मतगणना प्रक्रिया में लगे सभी अधिकारी और कर्मचारी समय से मतगणना केंद्र नवीन मंडी परिसर पर पहुंचें, जिससे मतगणना की प्रक्रिया समय से शुरू की जा सके। ट्रेनर आशीष पाठक ने प्रशिक्षण में मौजूद मतगणना कार्मिको को आयोग की तरफ से बताए गए नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अ. सुदन, जॉइंट मजिस्ट्रेट काव्या सी, एडीएम अरुण कुमार सिंह, एडीएम न्यायिक इंद्रसेन, परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें