मसौली। ग्राम पंचायत बड़ागांव में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति 15 दिनों से ठप है। चार अक्तूबर की रात अज्ञात चोर बोरवेल और सोलर पैनल के बीच लगा केबल काट ले गए। पानी की टंकी का निर्माण पूरा न होने से सोलर पैनल से सीधे आपूर्ति होती थी। चौकीदार रामराज की सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने जांच शुरू कर दी। ग्राम पंचायत प्रशासक नूर फातिमा ने बताया कि अभियंता को सूचना देने के बावजूद नया केबल नहीं लगाया गया है।