त्रिवेदीगंज/फतेहपुर। लोनीकटरा और फतेहपुर क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में आठ लोग घायल हो गए। फतेहपुर-देवा मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के पास सीएनजी ऑटो और ई-रिक्शा में भिड़ंत हो गई। हादसे में रामनगर के महार निवासी पांचू (55), कासिम (75), देवा निवासी सुधाकर (23), योगेंद्र कुमार (22) और ई-रिक्शा चालक अरशद घायल हो गए। पुलिस ने सभी को सीएचसी पहुंचाया।वहीं, लोनीकटरा क्षेत्र में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर सोमवार शाम जौरास गांव के ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाले विकास (32), उनकी पत्नी संजू (30) और राधा देवी (28) कार की टक्कर से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को गोसाईंगंज सीएचसी, लखनऊ में भर्ती कराया। सीओ हैदरगढ़ समीर सिंह ने बताया कि कार चालक पर कार्रवाई की जाएगी।