फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री के काफिले से दंपती व बच्ची घायल

Wed, 12 Apr 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती मंत्री के काफिले की गाड़ी से घायल बच्ची। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फैजाबाद की ओर से लखनऊ जाते समय पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले गाड़ी ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में दंपति व बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। मंत्री ने अपनी गाड़ी से तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती करा बेहतर इलाज करने के निर्देश चिकित्सकों को दिए हैं।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री के आने की सूचना पर अस्पताल प्रशासन के हड़कंप मच गया। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का चार वाहनों के काफिले के साथ बुधवार को करीब दो बजे फैजाबाद से लखनऊ वापस लौट रहे थे। तभी शहर के किनारे सागर कॉलेज के पास मंत्री के काफिले की गाड़ी की टक्कर लगने से बाइक सवार आनियंत्रित होकर गिर गया।

हादसे में मवई थाना क्षेत्र के ग्राम लखनीपुर निवासी अखिलेश श्रीवास्तव (38), पत्नी प्रेमलता (35), परी (5) के जो बाइक पर सवार थे, तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मंत्री ने गाड़ी रोककर तीनों को अपनी कार से जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचाया। बताते हैं कि कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर बेहतर इलाज करने के निर्देश दिया।
विज्ञापन


जैसे ही कैबिनेट मंत्री अस्पताल आए डॉक्टरों में हड़कंप मच गया। अस्पताल के सभी डॉक्टर इमरजेंसी पहुंचे। इमरजेंसी में स्ट्रेचर, बेंच पर भर्ती मरीजों को सीएमएस ने हटाकर वार्ड में किसी तरह सिफ्ट करा दिया। वार्ड में मरीजों को फर्श पर लिटा दिया गया। मंत्री ड्रेसिंग रूम पहुंचे व घायलों से हालचाल पूछा। वह 20 मिनट तक अस्पताल में मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें