फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप चुनाव में तैनात होंगे 60 सेक्टर मजिस्ट्रेट, प्रशिक्षण आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पंचायत निर्वाचन के रिक्त पदों पर 12 जून को होने वाले उप चुनाव को सकुशल संपंन कराने के लिए 60 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इसको लेकर बुधवार को शहर के जीआईसी ऑडीटोरियम में सुबह 11 बजे से इन कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस संबंध में जिला निर्वाचन मजिस्ट्रेट डॉ. आदर्श सिंह ने दिशा निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

प्रधान पद के रिक्त तीन, बीडीसी के दस और सदस्य ग्राम पंचायत के 384 पदों पर आगामी 12 जून को मतदान कराया जाना है। मतदान को सकुशल कराने के लिए जिला निर्वाचन मजिस्ट्रेट डॉ. आदर्श सिंह के निर्देश पर विभिन्न विभागों के 60 कर्मचारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट के रुप में तैनात किया गया है।
इनमें आयुर्वेदिक एवं यूनानी, स्वास्थ्य, पशुपालन, माध्यमिक, आईटीआई आदि शिक्षण संस्थानों व विभागों के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं। जो अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद रहकर मतदान संपंन कराएंगे। इन सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को बुधवार को सुबह 11 बजे से शहर के जीआईसी ऑडीटोरियम में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में संबंधितों को निर्धारित समय से पहले प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि उप चुनाव को लेकर तैनात किए गए सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें