फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा प्रत्याशी ने दाखिल किया पर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए शुक्रवार को बसपा उम्मीदवार अखिलेश आंबेडकर ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। बारिश के चलते प्रत्याशी के समर्थकों की संख्या ज्यादा नहीं थी। सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन है।
विज्ञापन

जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 23 सितंबर को शुरू हुई थी। शुक्रवार को बसपा उम्मीदवार अखिलेश आंबेडकर ने प्रस्तावकों के साथ एडीएम कोर्ट पहुंच अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग आफीसर (आरओ) प्रतिपाल सिंह को सौंपा। मालूम हो कि प्रमुख दलों में अभी तक कांग्रेस और बसपा के उम्मीदवारों ने ही अपना नामांकन दाखिल किया है। शनिवार और रविवार को अवकाश के चलते नामांकन नहीं होगा। सोमवार को नामांकन प्रक्रिया का अंतिम दिन है। इस दौरान भाजपा, सपा व अन्य दलों के उम्मीदवार नामांकन दाखिल करेंगे। अभी तक सपा और भाजपा ने अपने उम्मीदवार तक घोषित नहीं किए गए हैं।
हालांकि सपा की ओर से रामगोपाल रावत और भाजपा की ओर से राजेन्द्र भौनवाल ने नामांकन पत्र जरूर लिया है। शुक्रवार को भी सात उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिए। भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने पार्टी की तरफ से एक नामांकन पत्र लिया है। आरओ ने बताया कि शुक्रवार को बसपा उम्मीदवार ने अपना नामांकन दाखिल किया है। नामांकन प्रक्रिया के चलते एसपी कार्यालय से लेकर एडीएम कोर्ट तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें