फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: नहर किनारे खड़ी कार में मिला कारोबारी का शव

Mon, 14 Sep 2026 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज। लोनीकटरा के बिशुनपुर गांव के पास रविवार सुबह शारदा सहायक नहर की पटरी पर कार में लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र के दहिरामऊ निवासी मुकेश वर्मा (42) का शव मिला। कार के तीन दरवाजे लॉक थे, जबकि चालक की तरफ का दरवाजा महज बंद था। मृतक के मुंह से उल्टी भी हुई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

नहर की पटरी पर बनी सड़क लखनऊ से हैदरगढ़ की ओर जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार देर शाम से गांव के पास एक कार खड़ी थी। रविवार भोर में भी कार वहीं खड़ी देखकर ग्रामीणों को संदेह हुआ। पास जाकर देखा तो चालक की सीट पर एक युवक लेटा हुआ था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में मौजूद युवक की जांच की तो वह मृत मिला। कार के नंबर के आधार पर उसकी पहचान गोसाईगंज क्षेत्र के दहिरामऊ निवासी मुकेश वर्मा के रूप में हुई। सूचना पर कुछ ही देर में परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
परिजनों के मुताबिक मुकेश गोसाईगंज कस्बे में मोबाइल की दुकान चलाते थे। परिवार में पत्नी के साथ 12 व आठ वर्ष के दो बेटे हैं। मुकेश कैंसर से पीड़ित थे। पत्नी तरुण चौधरी ने बताया कि करीब दो साल पहले इलाज के लिए मुकेश ने जमीन बेची थी। आरोप है कि जमीन की रकम का पूरा भुगतान नहीं किया गया था। बकाया रुपये मांगने पर उन्हें धमकी दी जा रही थी। इस मामले की शिकायत गोसाईगंज पुलिस से भी की गई थी। लोनीकटरा के एसएचओ अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें