विकलांगों को देवा मेला ले जाएगी सर्वजन हिताए की बसें
- फोटो : अमर उजाला
देवा महोत्सव में जाने वाले जायरीन, गरीबों व दिव्यांगों के लिए निशुल्क बस सेवा का शुभारंभ बसपा नेता आरपी सिंह ने शुक्रवार को किया गया। फतेहपुर में शुक्रवार को पटेल चौराहे के पास देवा मोहत्सव में जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने कहा कि कौमी एकता के इस महोत्सव में क्षेत्र के ऐसे भी असहाय गरीब व निशक्त लोग हैं जो चाहकर भी बाबा की मजार के दर्शन नहीं कर पाते। देवा महोत्सव के दौरान बस सेवा इसी को ध्यान में रखकर संचालित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के निन्दूरा, फतेहपुर व सूरतगंज ब्लॉक में बसों का संचालन किया जाएगा।
वहीं बसों में हेल्पलाइन नंबर दिया जाएगा। जिससे कोई भी ग्रामीण बस को अपने गांव बुलाकर बस की सुविधा प्राप्त कर सके। यह बसें दिन-रात देवा मोहत्सव तक संचालित की जाएंगी। इस मौके पर बाबा शैलेन्द्र मुनि, रामशंकर वर्मा, बजरंग रावत, रितेश जैन सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहेे।