फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: स्टेशन पर ठहरे बिना सीधे हाईवे से निकल रही बसें

Fri, 01 Aug 2025 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। लखनऊ से सुल्तानपुर के लिए चलने वाली बसों का ठहराव हैदरगढ़ बस स्टेशन पर नहीं होता है। यह बसें बस स्टेशन पर ठहराव के बिना ही सीधे हाईवे से होकर निकल जाती हैं। इससे गंतव्य तक पहुंचने के लिए यात्रियों को काफी परेशानी उठाना पड़ रही है।
विज्ञापन

लखनऊ-सुल्तानपुर मार्ग पर हैदरगढ़ मुख्य चौराहे से 200 मीटर की दूरी पर यह बस स्टेशन बना है। बसों का संचालन न होने से स्टेशन पर पूरे समय सन्नाटा पसरा दिखता है। 15 दिन पहले सीओ समीर सिंह के प्रयास से लंबी दूरी की बसों को कस्बा पुलिस चौकी ने स्टेशन पर भेजना शुरू किया था। लेकिन अब फिर से ज्यादातर बसें फिर से स्टेशन पर ठहराव लिए बिना ही सीधे हाईवे से होकर निकल जा रही हैं।
इस कारण बस स्टेशन के आस-पास सुबह से लेकर शाम तक डग्गामार वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। रोडवेज बसें न मिलने पर यात्रियों को विवश होकर इन्हीं वाहनों से महंगा किराया चुकाकर यात्रा करने को विवश होना पड़ता है। एआएम जगदीश प्रसाद ने बताया बसे स्टेशन पर जा रही हैं, लेकिन सुविधा को देखते हुए यात्री हाईवे पर ही बसों का इंतजार करते हैं। इसलिए अक्सर वहीं से बसें निकलती हैं। डग्गामार वाहनों पर नियंत्रण के लिए पुलिस के साथ मिलकर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें