फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: कैसरबाग और बाराबंकी डिपो की बसों में टक्कर, पांच साल के बच्चे की मौत, 15 यात्री घायल

Tue, 01 Sep 2026 06:05 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर (बाराबंकी)

सार

तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के बीच दलसराय गांव के पास ओवरटेक करने के चक्कर में अनुबंधित बस सामने से आ रही कैसरबाग डिपो की रोडवेज बस से टकरा गई। दोनों बसों की टक्कर इतनी भीषण थी कि बसों में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
बच्चे की मौत और क्षतिग्रस्त बस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर डीसीएम को ओवरटेक करते वक्त तेज रफ्तार बाराबंकी डिपो की बस कैसरबाग डिपो की बस से टकरा गई। इस हादसे में पांच साल के मासूम की मौत हो गई जबकि परिचालक सहित दोनों बसों में सवार 15 अन्य यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बसों को हाईवे से हटाकर यातायात बहाल कराया। मंगलवार अपराह्न करीब 4:30 बजे दलसराय गांव के पास यह हादसा हुआ।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, रामनगर के कुम्हरवां निवासी पूजा (26) मंगलवार सुबह अपने बेटे आर्यन (5) व सात महीने की मासूम बेटी के साथ दवाई लेने जिला अस्पताल गई थी। उनकी बेटी की तबीयत ठीक नहीं थी। वह बाराबंकी डिपो की अनुबंधित बस से वापस लौट रही थी। उनके साथ बस में करीब 35 लोग सवार थे। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के बीच दलसराय गांव के पास ओवरटेक के चक्कर में अनुबंधित बस (UP 41 BT 6324) सामने से आ रही कैसरबाग डिपो की रोडवेज बस (UP 70 FT 1065) से टकरा गई। दोनों बसों की टक्कर इतनी भीषण थी कि बसों में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। हादसा देख आसपास के लोगों ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। रामनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कई एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। कुछ घायलों को बड़ागांव की सीएचसी भी भेजा गया।

बाराबंकी डिपो की अनुबंधित बस में मां के साथ सफर कर रहे आर्यन (5) की मौत हो गई जबकि मां पूजा को मामूली चोटें आईं। वहीं बस में सवार लखनऊ के अतरौली निवासी राजेश जायसवाल (57), सिहामऊ निवासी वंदना (30), देवा के इसराना निवासी सुफिया (40), लहरड़ा निवासी शिवम (26) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को रामनगर सीएचसी में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


इन घायलों में राजेश जायसवाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जबकि कैसबाग डिपो की रोडवेज बस में सवार बलरामपुर निवासी कन्हैया लाल (65), राहुल पांडेय (28), शिवम (25), रामलली (55), राजकुमारी (54), कानपुर निवासी प्रभाकर (35), त्रिलोकपुर निवासी नरेंद्र सिंह (40), जहानाबाद, बिहार निवासी अशोक कुमार तिवारी (30) को बड़ागांव सीएचसी भेजा गया। रामनगर निवासी बस के परिचालक अरविंद शुक्ला भी घायल हुए, जिन्हें डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें