फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हजार की आबादी के  लिए शुरु हुई बस सेवा

Tue, 17 Jul 2018 11:08 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
लोगों को राहत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

परिवहन निगम द्वारा मंगलवार को जिले के चार व सीतापुर जिले के पांच गांवों के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई है। इससे तीन हजार की आबादी को परिवहन सेवा का लाभ मिल सकेगा। एआरएम आरएस वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर मितौरा स्टापेज से बस का रवाना किया।  

विज्ञापन


 जिले की मितौरा-तालगांव बाया बेलहरा तक अनुबंधित बस सेवा का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। एआरएम आरएस वर्मा ने बताया कि मितौरा रूट पर कोई वाहन सुविधा न होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस रूट प बस चलाए जाने को लेकर लोगों से लेकर जनप्रतिनिधियों ने आरएम कार्यालय लखनऊ भेजा था। आरएम के आदेश पर यह सुविधा शुरु की गई। मितौरा गांव में अस्थाई स्टापेज बनाया गया है।

ग्राम सभा मितौरा से फतेहपुर, बाराबंकी होते लखनऊ के लिए सुबह 6.15 बजे रवाना होगी और शाम 4.30 से रवाना होगी। बजे लखनऊ, बाराबंकी, देवा, फतेहपुर, जगईपुर, महोदना, मुंडवा, मुडिय़ा होते हुए सीतापुर जनपद के अहिरनपुरवा, देवरिया, कंजिया जहानपुर, निदानपुर, भौजीपुरवा, गुडिय़ा आदि गांव को जोड़ेगी। इसके अतिरिक्त तालगांव, मिठवारा, मियागंज, लहसी आदि गांव परिवहन निगम से सेवित होंगे। सुबह इसका संचालन मितौरा गांव से और समापन भी मितौरा गांव में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें