फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: टिकैतनगर के लिए चलाई गई बस 15 दिनों में ही बंद

Tue, 14 Mar 2023 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। बस स्टेशन से क्षेत्रीय मार्गों पर यातायात की सुविधा शुरू करना तो दूर, टिकैतनगर के लिए चलाई गई बस सेवा मात्र 15 दिनों में बंद कर दी गई। तय समय पर फेरा नहीं लगाने से यात्रियों को सुविधा नहीं मिली और कारणों की जांच किए बिना विभाग रूट पर बस संचालन में घाटा दर्शा रहा है।
विज्ञापन



हैदरगढ़ बस स्टेशन पर पौने तीन करोड़ की लागत से भवन व परिसर का निर्माण कराया गया है। लेकिन एक साल बीतने पर भी क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर न तो बस सेवा शुरू की जा सकी और न स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का विकास हुआ। राज्यमंत्री सतीशचंद्र शर्मा तथा विधायक दिनेश रावत की अनुशंसा पर बस सेवा शुरू की गई।


20 फरवरी से कैसरबाग डिपो की बस हैदरगढ़ से नईसड़क, देवीगंज, भिटरिया, दरियाबाद होकर टिकैतनगर तक के लिए शुरू की गई थी। लेकिन तय समय से कई घंटा विलंब से पहुंचने पर यात्री टैक्सी व प्राइवेट वाहनों के सहारे ही रहे। कई बार शिकायत के बाद भी विभाग बस को समय से नहीं चला सका और सुबह टिकैतनगर जाने के लिए दूसरी बस भी नहीं चलाई। बीती छह मार्च से बस सेवा पूरी तरह से बंद है। एआरएम काशी प्रसाद ने बताया कि बस सेवा व स्टेशन पर सुविधा के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। यात्री नहीं मिलने से मार्गों पर बस सेवा बंद करनी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें