त्रिवेदीगंज में लखनऊ मार्ग पर लोनीकटरा रेलवे क्रॉसिंग का गेट तोड़ कर बस बिना रुके सुल्तानपुर की ओर निकल गई। गेट मैन ने जीआरपी को सूचना देकर रस्सी लगा कर ट्रेनाें को पास कराया। शनिवार की शाम करीब पौने पांच बजे लखनऊ सुल्तानपुर रेल लाइन मालगाड़ी ट्रेन को पास कराने के लिए लोनीकटरा गेट संख्या 169 स्पेशल का फाटक बंद हो रहा था।
इसी दौरान तेज गति से आई आलमबाग डिपो की बस गेट को तोड़ते हुए सुल्तानपुर की ओर निकल गई। गेट मैन वीरबहादुर ने बताया इसके बाद बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेन व दो मालगाड़ी ट्रेनों को मार्ग पर रस्सी काशन लगा कर पास किया गया। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई है।