देवां (बाराबंकी)। सोते समय एक अधेड़ पर ढिबरी गिर जाने से उसकी जलकर मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
देवा क्षेत्र के बैसुआ गांव निवासी ब्रजभान (45) देर रात घर पर आहते में सो रहे थे कि अचानक उनके ऊपर जलती हुई ढिबरी गिर गई। जिससे उनके बिस्तर में आग लग गई। परिवारीजन सीएचसी देवा ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।