फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से नौ घर राख, 10 लाख का नुकसान

Mon, 21 Mar 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी में रामसनेहीघाट क्षेत्र के बसांयपुर मजरे ढेमा गांव में आग लगने से जले पड़े घर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलग-अलग तहसीलों में भड़की आग में दो जगहों पर नौ घर जलकर राख हो गए। रामसनेहीघाट में घूर से भड़की आग से घर जले तो हैदरगढ़ में छप्पर में आग लगने से हादसा हुआ। फायर ब्रिगेड की मदद से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


भीषण आग में सभी नौ घरों में पीड़ितों के तन पर रहे कपड़ों के अलावा अनाज का एक दाना तक नहीं बचा। राजस्वकर्मियों ने मौके का जायजा लिया। दोनों जगहों पर करीब दस लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान होने की आशंका है।

रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र के बसायपुर मजरे ढेमा गांव में सोमवार की दोपहर घूर से निकली चिंगारी से आग लग गई जिसकी चपेट में आए रामजी, जयमाला, कन्धाई, श्यामलाल, धनीराम, भगौती, सतगुरू के घर पूरी तरह जल कर राख हो गए। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


अग्निकांड में करीब नौ लाख की संपत्ति के क्षति की आशंका है। तहसीलदार संजय कुमार सिंह ने बताया कि राजस्वकर्मियों को मौके पर भेजा गया है नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उधर त्रिवेदीगंज प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार की दोपहर दोहरी गांव निवासी कल्लू धोबी के घर के छप्पर में आग लग गई। आग ने पड़ोसी रविंद्र के छप्पर को भी अपनी चपेट में ले लिया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।

तब तक दोनों घरों का सारा सामान जल कर राख हो चुका था। कल्लू धोबी के घर में कई लोगों के कपड़े धोने व प्रेस करने के लिए रखे थे, सब जल कर राख हो गये। कल्लू का करीब साठ हजार रुपये तथा रवींद्र का करीब तीस हजार रुपये का घर का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें