फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
दरियाबाद (बाराबंकी)। ग्राम पंचायत की सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण पर एसडीएम के आदेश के बाद बुलडोजर चल गया। तहसील समाधान दिवस में ग्रामवासियों व प्रधान द्वारा दरियाबाद विकास खंड के क्यामपुर के वासुपुरवा गांव में नाली व सड़क पर अवैध कब्जा कर निर्माण करने की शिकायत की गई थी। एसडीएम के आदेशों के बाद नायब तहसीलदार प्रज्ञा द्विवेदी की अगुवाई में राजस्व लेखपालों व दरियाबाद कोतवाली पुलिस की टीम ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जेदार का पक्का निर्माण बुलडोजर से गिरवा दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया मोल्हे ने सरकारी भूमि पर वर्षों से अवैध कब्जा कर रखा था। एक हफ्ते पूर्व उसने सरकारी भूमि पर पक्का निर्माण करके दीवार बना ली थी। ग्रामीणों व ग्राम प्रधान ने इसकी शिकायत तहसील समाधान दिवस के दिन उच्चाधिकारियों से की थी। एसडीएम विजय कुमार त्रिवेदी ने मामले को संज्ञान में लेकर एक टीम बनाकर अवैध निर्माण को बुलडोजर से गिरवा दिया।
नायब तहसीलदार प्रज्ञा द्विवेदी ने बताया सरकारी भूमि पर वर्षों से अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण कर लिया गया था। एसडीएम के आदेश के बाद अवैध निर्माण को बुलडोजर द्वारा ढहा दिया गया है। सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवा लिया गया है। दूसरी ओर, शहर में भी शनिवार को देवा तिराहे से लेकर आलापुर के पास तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। हाईवे के किनारे जो गुमटीनुमा दुुकानें लगी मिली उनको हटाया गया।
विज्ञापन

कहीं कोई पक्का निर्माण नहीं तोड़ा गया। एक मिठाई की दुकान समेत अन्य पांच दुकानों में प्रतिबंधित पॉलीथीन मिलने पर करीब पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। ईओ पवन कुमार ने बताया कि यदि कोई सड़क पर अतिक्रमण किए है तो उसे खुद ही हटाकर वो कार्रवाई से बच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें