फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सज रही बुढ़वल की आम मंडी, एक जून से होगी गुलजार

Wed, 28 May 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। बुढ़वल में आम की मंडी सजने लगी है। फिलहाल पाल के आमों की बिक्री शुरू हुई है। बागवानों के अनुसार जून के पहले सप्ताह से डाल पर पके आमों की आमद के साथ मंडी पूरी तरह गुलजार होने लगेगी। इस मंडी से आम का निर्यात बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र,पंजाब,व बंगलुरू तक के लिए होता है।
विज्ञापन

बढ़वल चौराहा पर लगने वाली फल मंडी में फिलहाल कच्चे व गद्दर आम के साथ पाल की पकी दशहरी ने आमद दर्ज कराना शुरू कर दी है। बागवानों के अनुसार पेड़ों पर आम आने के बाद इस बार तीन से चार बार तक बारिश हो जाने से दशहरी को अच्छा आकार और स्वाद मिलने से दशहरी अच्छे भाव पर बिकने की उम्मीद है। इससे मुनाफा भी ज्यादा होगा।
रामनगर क्षेत्र के बागवान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र जैसे प्रांतों से आने वाले व्यापारियों का इंतजार कर रहे हैं। आम मंडी की तैयारी कर रहे व्यापारी सरताज, बिल्ला व सद्दाम ने बताया कि इस बार तय समय से पहले ही मंडी में पाल की दशहरी की आवक शुरू हो गई है। महार गांव के फकीरे ने चंदनापुर में 25 बीघे दशहरी आम की बाग 3.50 लाख रुपये में खरीदी है। फकीरे बताते हैं कि बाग में कुल खर्च 7.50 लाख रुपए आया है। किशनपुर के अनवर भी 45 बीघे आम की बाग खरीदी थी। अब इन्हें मुनाफे का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें