फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: हॉस्टल में घुसकर बीटेक छात्र पर रॉड से हमला, सिर फूटा

Thu, 21 May 2026 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। देवा-चिनहट मार्ग स्थित श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में बीटेक छात्र पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बुधवार शाम कुछ छात्रों ने हॉस्टल में घुसकर छात्र पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में छात्र के सिर में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन

पीड़ित छात्र रवि मूल रूप से कानपुर का रहने वाला है। वह लखनऊ के मटियारी इलाके में किराये का कमरा लेकर पढ़ाई कर रहा है। रवि का आरोप है कि बीटेक के छात्र यश साहू, निखिल द्विवेदी और आयुष कटारिया ने हॉस्टल में घुसकर उस पर हमला किया।
पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले कॉलेज परिसर में छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश में बाद में हमला किए जाने की बात सामने आई है। माती कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि घायल छात्र को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें