फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: आरक्षण को लेकर सड़क पर बसपा, तीन घंटे प्रदर्शन

Thu, 22 Aug 2024 05:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आरक्षण को लेकर दिए गए आदेश के विरोध में बुधवार को प्रस्तावित भारत बंद को लेकर बसपा के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। इस दौरान बंद का समर्थन करते हुए भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी व गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने अलग अलग स्थानों पर रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। करीब तीन घंटे तक लोग जाम से परेशान रहे। कांग्रेस व सपा ने भी इसका समर्थन किया।
विज्ञापन

एससी-एसटी वर्गो में उपवर्गीकरण करने, क्रीमीलेयर लागू करने समेत अन्य मामलों को लेकर बसपा ने भारत बंद का आयोजन किया था। लेकिन शहर से लेकर गांव तक इसका कोई असर नहीं दिखा। दुकानें व बाजार पूरी तरह खुले रहे। बुधवार सुबह इसे लेकर बसपा जिलाध्यक्ष केके रावत के नेतृत्व में बड़ेल स्थित जिला कार्यालय से झंडा व हाथों में नारे लिखी तख्तियां लिए बसपा कार्यकर्ता निकल पड़े। कार्यकर्ता नाका चौराहा पहुंचे। यहां पर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद मुख्य मार्ग से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
इस मौके पर आरपी गौतम, अजय कुमार, पूनम गिहार, अलका गौतम, डॉ. प्रमोद कुमार, कमलेश कुमार, सुनीता भारती आदि मौजूद रहे। उधर, छाया चौराहे पर सपा जिलाध्यक्ष अयाज अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ता व पदाधिकारी एकत्र हुए। इस दौरान पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप, विधायक सुरेश यादव, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा इत्यादि की अगुवाई में आरक्षण बहाली की मांग की।
विज्ञापन

डॉ. अंबेडकर छात्रावास पैसार से आरपी गौतम के नेतृत्व में जुलूस निकाल कर शहर के लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर पहुंचा तो यहां कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया भी शामिल हो गए। सांसद व कार्यकर्ता पैदल ही पटेल चौराहा पहुंचे। यहां के सांसद के पिता व पूर्व सांसद पीएल पुनिया भी आ गए। यहां पर राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम न्यायिक विजय कुमार त्रिवेदी को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें