फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: ईंट भट्ठा मजदूर की छुरा घोंप कर हत्या

Fri, 02 May 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। ददौरा गांव के निकट स्थिति ईंट भट्ठे पर काम करने वाले एक मजदूर की उसके ही दोस्त ने छुरा घोंप कर हत्या कर दी गई। क्योंकि वह उसकी प्रेमिका से बात करता था।
विज्ञापन

मजदूर का शव बृहस्पतिवार को एक बाग में पुआल के ढेर से पुलिस ने बरामद किया। पुलिस प्रेम-प्रसंग में हत्या किए जाने की जानकारी देते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त छुरा भी बरामद कर लिया है। एसपी अर्पित विजय वर्गीय ने भी मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया।
ददौरा गांव के पास चंदेल ब्रिक फील्ड (ईंट भट्ठा) पर उड़ीसा के करीब 35 मजदूर ईंट पथाई का काम करते हैं। इनमें उड़ीसा के नायापारा जिले के मांडव निवासी प्रत्युष (22) भी शामिल था। बुधवार शाम प्रत्युष अपने साथी छोटू मांझी के साथ ददौरा स्थित पौराणिक वट वृक्ष परिसर में आयोजित मेला देखने गया था। रात करीब नौ बजे तक वह वापस नहीं लौटा साथी मजदूरों ने उसकी तलाश शुरू की। बृहस्पतिवार की सुबह मजदूर का खून से लथपथ शव ईंट भट्ठे से करीब पांच सौ मीटर दूर स्थित आम की बाग में लगे पुआल के ढेर में पड़ा मिला।
विज्ञापन

मृतक के सिर के पीछे गहरे घाव से खून का रिसाव हो रहा था। शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चाकू के हमले के कई निशान थे। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुला कर घटना स्थल की जांच कराई। साथ ही मजदूरों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रामनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि युवक की हत्या प्रेम-प्रंसग के चलते भट्ठे पर काम करने वाले उसके दोस्त छोटू ने की थी। हत्यारोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से हत्या में प्रयुक्त छुरा भी पुलिस ने बरामद कर लिया।
शराब पिलाने के बाद की हत्या
प्रत्यूष व छोटू आपस में दोस्त थे। छोटू का भट्टे पर ही काम करने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी छोटू ने बताया कि उसकी प्रेमिका से प्रत्यूष भी बात करने लगा था। इससे नाराज हो कर ही वह बुधवार शाम उसे मेला देखने के बहाने साथ ले गया और रास्ते में शराब पिलाने के बाद बाग में ले जाकर छुरा घोपकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें