सैदनपुर। पर्यावरण संतुलन और क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ सोमवार को औरैला सैदनपुर स्थित सुंदरलाल डिग्री कॉलेज में वृहद वृक्षारोपण महाभियान का भव्य शुभारंभ हुआ। इस महाभियान की शुरुआत अयोध्या श्री हनुमानगढ़ी के पूज्य महंत बलरामदास जी ने आम का पौधा रोपकर की।
संत महंत के प्रथम आगमन पर सैदनपुर, औरैला सहित आसपास के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने उनका ढोल-नगाड़ों व फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। भाजपा नेता मनोज सोनी ने अपने प्रतिष्ठान पर महंत जी का विशेष अभिनंदन किया। समारोह को संबोधित करते हुए महंत बलरामदास जी ने कहा, वृक्ष ही जीवन का आधार हैं। प्रकृति को सुरक्षित रखने के लिए हर नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
पौधा लगाने से ज्यादा जरूरी उसकी निरंतर देखभाल करना है।कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी प्रहलाद कुमार विमल ने पौधरोपण के पश्चात केक काटकर अपना जन्मदिन उपस्थित लोगों के बीच मनाया। इस दौरान भाजपा नेता नीरज वर्मा, बृजेश कुमार वर्मा व आदित्य दीक्षित आदि मौजूद रहे।