इस बीच एक आरोपी पकड़ में आ सका जबकि दो अन्य फरार हो गए है। पकड़े गए आरोपी को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के कोठीडीह नई बस्ती मोहल्ला निवासी राकेश पटेल सोमवार की सुबह अपने परिवार समेत एक रिश्तेदारी में गए हुए थे। राकेश के घर में ताला बंद था। तभी दोपहर के समय इनके घर मेें दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर 10 हजार की नकदी, जेवरात व अन्य सामान समेत करीब चार लाख रुपये की चोरी कर ले गए।
चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद बाउंड्री से कूदकर भाग रहे चोरों को स्थानीय लोगों ने देख लिया। इस बीच पहुंचे आस पास के लोगों ने एक चोर को दौड़ाकर पकड़ लिया जबकि उसके दो अन्य साथी मौके से भाग निकले।
पकड़े गए आरोपी जैदपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर हाकिम निवासी रामप्रसाद को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों के बारे मेें भी पता लगा रही है। कोतवाल अनिरुद्ध कुमार सिंह का कहना है कि अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।