फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरियाबाद में शांति

Mon, 28 Sep 2015 11:48 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बताते चलें कि  दरियाबाद कस्बे में रेप के एक आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने शनिवार  देर रात कस्बे में छापेमारी की थी। स्थानीय लोगों का कहना था कि पुलिस ने धार्मिक स्थल में घुसकर छापा मारा था जबकि पुलिस अधिकारियों ने बताया था कि धार्मिक स्थल के अंदर पुलिस नहीं गई थी उसके पास स्थित घर में  छापेमारी हुई थी।
विज्ञापन


 इसी बात को लेकर रविवार की सुबह यहां पर आक्रोशित लोगों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया था। इसी बीच कस्बे में आए टिकैतनगर एसओ टीपी सिंह व तीन सिपाही भी आक्रोशित भीड़ का शिकार हो गए थे।

पुलिस ने इस मामले में पांच नामजद व करीब 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज की है। इस पूरे मामले में पुलिस अभी तक किसी आरोपी को पकड़ नहीं सकी है। जबकि सोमवार को यहां पर बाजार खुले रहे और लोग अपना काम निपटाते दिखे।
विज्ञापन


कस्बे में अब किसी तरह के अशांत का माहौल नहीं है लेकिन इसके बावजूद यहां पर पुलिस व पीएसी तैनात है। एएसपी शफीक अहमद का कहना है कि पुलिस टीम पर हमला करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें