त्रिवेदीगंज। लोनीकटरा की ग्राम पंचायत बड़वल निवासी अभिनव पटेल (9) दिवाली पर मामा के यहां लखनऊ के नगराम क्षेत्र के पिंडौली गांव गया था। सोमवार की दोपहर परिजनों को सूचना मिली कि मामा की बाइक किसी वाहन से टकरा गई और अभिनव उछलकर सड़क पर जा गिरा। सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। मंगलवार शाम शव गांव पहंचा। अभिनव के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। सीओ समीर सिंह ने बताया कि हादसा लखनऊ क्षेत्र में हुआ था, वहीं की पुलिस जांच कर रही है। (संवाद)