फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टे वायर में करंट से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरतगंज (बाराबंकी)। बिजली खंभे के स्टे वायर में उतरे करंट की चपेट में आने से एक बालक की मौत हो गई। मौके पर मासूम की दर्दनाक मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। डॉक्टरों के मृत घोषित करने पर परिवारीजन बिना पोस्टमार्टम के शव को वापस घर लेकर चले गए। बालक की मौत में पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही सामने आई है। हादसे से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

रामनगर थाना क्षेत्र के लंगोटहा गांव निवासी संतोष (12) पुत्र कमलेश बुधवार की दोपहर घर के सामने गांव के कुछ बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी अचानक वह घर के पास लगे बिजली खंभे के स्टे वायर को छू गया। उसमें पहले से करंट आ रहा था। स्टे वायर की चपेट में आने से बालक पूरी तरह झुलस गया।
साथ खेल रहे आसपास के बच्चों ने शोर मचाया तो परिवारीजन दौड़े और संतोष को स्टे वायर से अलग किया। परिवारीजन उसे आननफानन में सीएचसी सूरतगंज ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

परिवारीजन बिना पोस्टमार्टम के ही शव को घर लेकर चले गए। जहां अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि करंट उतरने की शिकायत पावर कॉर्पोरेशन से की जा चुकी थी। लेकिन उसने अगर इस ओर ध्यान दिया होता, तो शायद बालक की मौत न होती।
स्टे वायर में करंट उतरने से बालक की मौत हुई है। जेई व लाइनमैन को मौके पर भेजा गया है। मृतक के परिवारीजन को पावर कॉर्पोरेशन की ओर से हरसंभव सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन

-हर्षित श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता रामनगर डिवीजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें