फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: खेलते समय बालक पर गिरा तीन क्विंटल का गेट, थम गईं सांसें; इकलौते बेटे की मौत से चीख उठे परिजन

Thu, 09 Apr 2026 06:36 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में खेलते समय बालक पर तीन क्विंटल का गेट गिरने से उसकी मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से घरवाले चीत्कार उठे। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
इसी गेट की नीचे दबकर बालक की हुई मौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बाराबंकी में बुधवार की रात खेलते समय इमाम असलम के 10 वर्षीय बेटे पर तीन क्विंटल का गेट गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोग उन्हें ढांढस बंधाते रहे।

विज्ञापन


घटना रामनगर कोतवाली क्षेत्र के लखरौरा मोहल्ले की है। यहां के निवासी मोहम्मद असलम स्थानीय मस्जिद में इमाम हैं। उनके छोटे भाई इलियास का सीएचसी के पास नया मकान बन रहा है। निर्माण कार्य के चलते करीब चार दिन पहले घर के मुख्य द्वार के लिए लोहे का करीब तीन क्विंटल वजन का गेट मंगाया गया था। 

खेलते-खेलते गेट के करीब पहुंच गया बच्चा

इसे दीवार के सहारे खड़ा कर दिया गया था। बुधवार रात करीब 9 बजे हंजला निर्माणाधीन मकान के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते वह गेट के करीब पहुंच गया। तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से भारी-भरकम गेट हंजला के ऊपर गिर गया। गेट गिरने की आवाज और बच्चे की चीख सुनकर परिजन और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे।

लोगों ने आनन-फानन गेट को हटाकर लहूलुहान बच्चे को बाहर निकाला। उसके सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। परिजन उसे तुरंत रामनगर सीएचसी ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हुए। लेकिन, रास्ते में ही बालक की सांसें थम गईं।

दो बहनों में इकलौता भाई था हंजला

हंजला अपने माता-पिता का इकलौता बेटा और दो बहनों के बीच अकेला भाई था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां सालिया बानो बेसुध हो गईं। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि बालक बहुत ही होनहार और चंचल बच्चा था। कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें