फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पांच साल पहले खरीदी थी जमीन, कब्जा अभी तक नहीं

Sat, 14 Dec 2024 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। साहब! पांच वर्ष पहले जरखा गांव में जमीन खरीदी थी। तब से लगातार दौड़ रहे हैं। इसके बावजूद अभी तक कब्जा नहीं मिल सका है। यह गुहार शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में फतेहपुर कोतवाली पहुंची शहर के मोहल्ला पीरबटावन निवासी महिला साफिया रहमानी ने मौजूद अफसरों के समक्ष लगाई। इसके साथ ही कोठी थाने में एएसपी के समक्ष पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि जगन्नाथ ने बताया कि गांव में कुछ दबंगों ने जबरन नाली निर्माण का काम रोक रखा है। इस पर मौके पर ही समस्या के निस्तारण के लिए एक टीम गठित कर भेजी गई।
विज्ञापन

थाना समाधान दिवस में एक बार फिर जमीन से जुड़े विवादों की ही अधिकता रही। सभी 22 थानों में आयोजित हुए थाना समाधान दिवस में सुबह 10 बजे लेकर दो बजे तक 164 शिकायतें दर्ज हुई। इनमें से 43 मामलों में परशानी का निस्तारण कराने के लिए पुलिस व राजस्व कर्मियों की टीमों को मौके पर भी जांच के लिए भेजा गया। इस दौरान पक्षकारों की सहमति के आधार पर 88 शिकायतों का निस्तारण कराया गया। डीएम सत्येन्द्र कुमार व एसपी दिनेश कुमार सिंह ने शहर कोतवाली पहुंचकर पीड़ितों की परेशानी को सुना। यहां आठ पीड़ितों ने अपनी परेशानी अफसरों को बताई। सुनवाई के बाद इनमें से पांच का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। सतरिख थाने में थाना समाधान दिवस में सुनवाई के लिए पुलिस के अधिकारी तो मौजूद दिखे लेकिन राजस्व कर्मियों की कुर्सियां खाली पड़ी रही।

कोतवाली बदोसराय परिसर में पहुंची कस्बा निवासी बानो ने शिकायत करते हुए बताया कि उसकी जमीन पर जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण करा दिया गया है। उन्होंने प्रधान व लेखपाल पर अपना गुस्सा निकालते हुए आरोप लगाया कि यह सब कुछ दोनों लोगों ने सोच समझ कर एक साजिश के तहत किया है। मौजूद अफसरों ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें