फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने की बस चालक की पिटाई, परेशान रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
जैदपुर (बाराबंकी)। देवीगंज से बाराबंकी की ओर जा रही रोडवेज की एक अनुबंधित बस के चालक की एक युवक ने रास्ते में पिटाई कर दी। इससे नाराज चालक ने जैदपुर थाने के बाहर बस खड़ी कर विरोध जताना शुरू कर दिया। इसके चलते यात्री परेशान रहे। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार को जैदपुर थाना चौराहा से होते हुए रोडवेज की एक अनुबंधित बस देवीगंज से बाराबंकी की ओर जा रही थी। तभी एक युवक बाइक से आया और बस रोककर चालक अजय मौर्या निवासी सिद्धौर की पिटाई कर दी।
पिटाई से नाराज बस चालक ने थाने के गेट के बाहर यात्रियों से भरी बस खड़ी कर दी और क्लीनर के साथ थाने में शिकायत करने पहुंच गया। करीब आधे घंटे तक बस चालक व पिटाई करने वाले युवक के बीच थाने में ही विवाद होता रहा फिर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अमरेश कुमार सिंह बघेल ने बताया कि चालक की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। दोनों के बीच विवाद हुआ था लेकिन किसी ने कोई केस नहीं दर्ज कराया है। अगर किसी की तरफ से कोई तहरीर मिलेगी तो पुलिस केस दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें