फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामी बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
देवा (बाराबंकी)। देवा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध फरार चल रहे 25 हजार के इनामी शातिर अपराधी को धर दबोचा। तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार शातिर अपराधी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

देवा कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम मचौटी निवासी शातिर अपराधी सुरेश रावत के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई भी की जा चुकी है। काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से दूर रहकर वारदातों को अंजाम देने वाले इस शातिर अपराधी पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।
बताया कि बुधवार को मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक इरशाद खान, आरक्षी विवेक सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह व जितेंद्र यादव ने सालेह नगर चौराहे के पास घेराबंदी कर सुरेश को धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके पास से पुलिस ने एक तमंचा व कारतूस बरामद किया है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार शातिर अपराधी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें