फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अंतिम सफर पर भी एक साथ निकले दोनों दोस्त

Thu, 03 Apr 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। देवा कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात कुर्सी रोड पर किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से जान गंवाने वाले युवक आफताब व शाहिद अली जिगरी यार थे। इनमें से एक विवाहित था, जबकि दूसरे की शादी तय करने की कवायद चल रही थी। बुधवार सुबह इनके शव घर पहुंचे तो परिवार में कोहराम मचने के साथ पूरे मोहल्ले में मातम छा गया।
विज्ञापन

फतेहपुर के मोहल्ला काजीपुर निवासी आफताब व शाहिद अली न केवल पड़ोसी थे बल्कि दोनों में बहुत घनिष्ठता भी थी। दोनों अक्सर एक साथ ही घर से बाहर आते-जाते थे। परिजनों के अनुसार मंगलवार की रात दोनों बाइक से ईद मिलने के लिए निकले थे। इस दौरान कुर्सी-देवा मार्ग पर भिटौली खुर्द गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों की माैत हो गई। आफताब का विवाह चार वर्ष पूर्व हुआ था। शव पहुंचते ही पत्नी अचेत हो गईं। तीन वर्षीय पुत्र अरहान पिता को पुकार रहा था। आठ भाईयों व एक बहन में आफताब सबसे मेहनती था। वहीं, शाहिद अली बुकिंग पर वाहन चलाता थाा। पिता रहमत अली ने बताया कि शाहिद की शादी की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें