फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Booster dose given to 22 thousand people

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं, लोगों को इसके संक्रमण से बचाने के लिए रविवार को जिले भर में 189 केंद्रों पर करीब 22 हजार लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई। ज्यादा से ज्यादा लोग टीकाकरण के लिए केंद्रों तक आएं, इसके लिए आशा बहुओं को लगाया गया था। वहीं अभियान पर नजर रखने के लिए नोडल अधिकारी पूरे दिन भ्रमण पर रहे।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन के आदेश पर बूस्टर डोज लगाए जाने को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिले में 18 लाख लोगों को बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसकी तुलना में अभी तक महज तीन लाख लोगों को ही बूस्टर डोज लगाई जा सकी है। निर्धारित लक्ष्य को 25 सितंबर तक हासिल करना है, इसी को लेकर प्रत्येक रविवार को विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
आशा बहुएं गांवों में जाकर ऐसे लोगों को बूस्टर डोज लगवाने के लिए प्रोत्साहित करती है जो इसकी श्रेणी में आते हैं। वहीं नोडल अधिकारियों को अभियान पर बराबर नजर रखने तथा निर्धारित अवधि तक लक्ष्य को हासिल करने का जिम्मा सौंपा गया है। कोरोना के केस भले ही तेजी से बढ़ रहे हों फिर भी लोग बूस्टर डोज लगवाने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। यहीं कारण है कि अभियान को वह गति नहीं मिल पा रही जिसकी अपेक्षा की जा रही है।
विज्ञापन

बूस्टर डोज को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को 189 केंद्रों के माध्यम से करीब 22 हजार लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई है। निर्धारित अवधि के अंदर लक्ष्य हासिल करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. रामजी वर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें