फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ेंगे ‘किताब’ तो कहीं दौड़ेगा ‘स्कूटर’

Tue, 14 Nov 2017 11:31 PM IST
बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी में मंगलवार को नवाबगंज तहसील में चुनाव चिह्न लेने आए प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव के तहत आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को चुनाव चिह्नों के आवंटन के साथ ही चुनाव का पहला दौर समाप्त हुआ। सिंबल पाने के बाद प्रत्याशी आवंटित चिह्नों के साथ अपने-अपने चुनाव क्षेत्रों में प्रचार के लिए जुट गए।
विज्ञापन


एक चुनाव चिह्न पर दो प्रत्याशियों के दावे में रिटर्निंग अफसर ने आयोग के दिशा निर्देशों को अपनाते हुए लाटरी की प्रक्रिया अपनाई। सिंबल वितरण के दौरान कहीं से किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय सूचना नहीं है। आरओ ने पूरी निष्पक्षता के साथ सिंबल वितरण की कार्रवाई पूरी कराई। 

आयोग द्वारा निर्धारित चुनावी कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को जिले के सभी तहसील मुख्यालयों पर बने नामांकन स्थलों से चुनाव चिह्नों का आवंटन किया गया। सभी प्रत्याशी व उनके समर्थक अपने-अपने नामांकन कक्ष के अंदर व बाहर मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस दौरान आयोग द्वारा निर्धारित सिंबलों में से प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने के लिए चिह्न आवंटित किए गए। मुख्य दलों के प्रत्याशियों को छोड़ निर्दलीय और अमान्यता वाले प्रत्याशियों को यह चिह्न दिए गए। इस दौरान किसी को आम, उगता सूरज और इमली मिला तो किसी प्रत्याशी को स्कूटर, प्रेस और किताब चुनाव चिह्न मिला।

प्रत्याशी चुनाव चिह्न प्राप्त कर अपने-अपने क्षेत्र में प्रचार में जुट गए। आयोग ने अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए 39, सदस्यों के लिए 42, पंजीकृत दलों के प्रत्याशियों के लिए 87 और अमान्यता प्राप्त दलों के प्रत्याशियों के लिए 39 चुनाव चिह्नों को निर्धारण किया था।

सिंबल आवंटित किए जाने के बाद निर्दलीय व पंजीकृत दलों के प्रत्याशी चुनाव क्षेत्र में प्रचार के लिए जुट गए। सिंबल मिलने के बाद अधिकतर प्रत्याशियों ने प्रिंटिंग प्रेस की दुुकानों पर उपलब्ध संबंधित चुुनाव चिह्नों को खरीद कर अपने समर्थकों के साथ देर शाम तक शहरी क्षेत्र में प्रचार करते नजर आए। वहीं राजनीतिक दलों के प्रत्याशी भी नामांकन के बाद प्रचार में तेजी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें