फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: लूटने आए बदमाशों के भागते समय देसी बम फटे, दो के हाथ उड़े, हालत गंभीर

Mon, 05 Dec 2022 01:06 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, जहांगीराबाद (बाराबंकी)

सार

बाराबंकी के जहांगीराबाद में लूट के दौरान बम फटने से दो बदमाश बुरी तरह घायल हो गए। उनका लखनऊ के केजीएमयू में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
घायल हुए बदमाश। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लूटपाट के इरादे से एक मकान में घुस रहे बदमाश गृहस्वामी के जागने से हड़बड़ा कर नीचे आ गिरे। बदमाशों के हाथ में देसी बम थे। उनके गिरते ही बम में विस्फोट हो गया और दो बदमाशों के हाथ उड़ गए। धमाके से गांव में अफरा-तफरी फैल गई। बदमाशों का इलाज लखनऊ के केजीएमयू में कराया जा रहा है।

विज्ञापन


घटना जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम दतौली की है। रविवार की रात करीब एक बजे गांव में तेज धमाके की आवाज सुनकर लोगों की नींद खुल गई। ग्रामीणों ने छानबीन शुरू की तो कुछ दूरी पर दो लोग बहुत गंभीर हालत में घायल पड़े थे। दोनों के हाथ उड़े थे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां से उन्हें केजीएमयू के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार दोनों शातिर बदमाश है और वारदात को अंजाम देने के लिए मकान पर चढ़े थे। घायल बदमाशों में शिव कैलाश नया गांव थाना मसौली का निवासी जबकि दूसरा बदमाश कौशल सफदरगंज थाना क्षेत्र के बिरौली गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि घटना के दौरान तीसरा बदमाश मसौली थाना के नया गांव निवासी प्रमोद मौके से फरार हो गया और कौन बदमाश साथ में थे इसकी छानबीन की जा रही है। थाना प्रभारी विनोद यादव ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दोनों बदमाशों का इलाज केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें