फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 30 फीट नीचे नदी में गिरी बोलेरो, युवक की मौत, दूसरा जख्मी

Tue, 17 Mar 2026 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
रामसनेहीघाट क्षेत्र में तासीपुर केपास  30 फीट नीचे कल्याणी नदी में गिर बोलेरो ।
विज्ञापन
रामसनेहीघाट। दरियाबाद-रामसनेहीघाट मार्ग पर रविवार देर रात तेज रफ्तार बोलेरो जीप पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 30 फीट गहरी नदी में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना के परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार असंद्रा थाना क्षेत्र के अमहिया गांव निवासी धनकुमार (24) रानीमऊ स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम करते थे। रविवार देर शाम वह रानीमऊ निवासी अपने साथी रवि गुप्ता (26) के साथ किसी कार्यवश बोलेरो से दरियाबाद गए थे। वहां से लौटते समय रात करीब 11 बजे दरियाबाद-रामसनेहीघाट मार्ग पर गोकुला गांव के पास कल्याणी नदी के पुल पर अनियंत्रित बोलेरो पहले बाईं ओर रेलिंग में टकराई फिर दाहिनी ओर रेलिंग को तोड़ते हुए सीधा नदी में जा गिरी।
राहगीरों की सूचना पर गांववालों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को पानी में उलटी पड़ी बोलेरो से निकलवाया। अस्पताल में धनकुमार को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं रवि को जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतक के भाई मनोज कुमार ने बताया कि रविवार को पंप पर नहीं गए थे। किसी का फोन आने के बाद दरियाबाद जाने की बात कहकर रात करीब आठ बजे घर से निकले थे। धनकुमार की शादी वर्ष 2023 में हुई थी। उसकी दो वर्ष की एक बेटी काव्या है। हादसे की खबर मिलते ही पत्नी व परिजन बदहवास हो गए। रामसनेहीघाट के एसएचओ जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें