फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले मेें मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

Thu, 13 Aug 2015 10:28 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती का शव गांव के बाहर नाले में बरामद हुआ है। युवती की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मृतका के परिवारीजन उसे मानसिक विक्षिप्त होने की बात कह रहे है और इस मामले में किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


कोठी थाना क्षेत्र के छतौनी गांव निवासी शिल्पी (19) पुत्री शिवराम बृहस्पतिवार सुबह घर से कही बाहर गई थी। काफी देर बाद जब युवती घर नहीं लौटी तो उसके परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी जिसके बाद युवती का शव गांव के बाहर एक नाले के पानी से बरामद हुआ है। ग्रामीणों ने युवती का शव नाले में देखने के बाद इस बात की जानकारी पुलिस को दी।

जिसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता शिवराम ने पुलिस को बताया कि शिल्पी मानसिक रूप से विक्षिप्त थी और उसका इलाज भी चल रहा था इनके द्वारा किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की गई है। वहीं नाले में जिस तरह से युवती का शव मिला है उससे उसकी हत्या किए जाने की आशंका भी ग्रामीणों द्वारा जताई जा रही है। थानाध्यक्ष बीपी यादव का कहना है कि युवती मानसिक विक्षिप्त थी।
विज्ञापन


नाले में गिरकर डूबकर उसकी मौत हुई है। कहा मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता लग सकेगा। पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई किए जाने की बात कही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें