फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: जंगल में मिली किशोरी की लाश, शव में पड़े थे कीड़े... चेहरा क्षत-विक्षत; दुष्कर्म करके हत्या की आशंका

Wed, 26 Mar 2025 05:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में जंगल में एक किशोरी की लाश मिली। शव में कीड़े पड़े थे। इससे चेहरा क्षत-विक्षत हो गया था। इस कारण पहचान नहीं हो सकी। दुष्कर्म करके हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन
Anuj Crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बाराबंकी में बुधवार दोपहर हाईवे किनारे जगंल में एक किशोरी का शव मिला। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। शव सड़ चुका था। उस पर कीड़े पड़ गए थे। इससे चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। शव करीब चार-पांच दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीण दुष्कर्म करके हत्या करने की आशंका जता रहे हैं। 

विज्ञापन


घटना रामनगर कोतवाली क्षेत्र के बाराबंकी-बहराइच नेशनल हाईवे किनारे स्थित लहड़रा गांव के पास की है। यहां मवेशी चरा रहे ग्रामीणों को बदबू का अहसास हुआ। वह उधर बढ़े जहां से बदबू आ रही थी। थोड़ा आगे बढ़े तो किशोरी की लाश पड़ी मिली। उसकी उम्र करीब 14-15 साल आंकी जा रही है। किशोरी ने जींस पैंट और कढ़ाईदार फ्रॉक पहन रखी थी। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: राहुल गांधी पर योगी के बयान को लेकर भड़के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, अजय राय बोले- सीएम खुद हैं 'नमूना'

फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए

जानकारी मिलने पर सीओ रामनगर गरिमा पंत और कोतवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करके साक्ष्य एकत्र किए। ग्रामीणों द्वारा जंगली जानवरों द्वारा भी शव को क्षत-विक्षत करने की बात कही जा रही है। इससे पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है। पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए पोस्टमार्टम हाउस के डीप फ्रीजर में रखवाया है। पुलिस ने आसपास के जिलों में सूचना भेजी है। 

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम मैन्युअल इंटेलिजेंस के आधार पर जांच-पड़ताल कर रही है। सीओ गरिमा पंत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या का कारण या दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें