फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: कंपोजिट विद्यालय में फंदे से लटका मिला शिक्षिका का शव, देखकर उड़े शिक्षकों के होश; पुलिस कर रही जांच

Sat, 17 Jan 2026 01:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में कंपोजिट विद्यालय में शिक्षिका का शव फंदे से लटका मिला। दृश्य देखकर शिक्षकों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला शिक्षिका का शव, पुलिस कर रही जांच। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बाराबंकी में शुक्रवार सुबह कंपोजिट विद्यालय की शिक्षिका का शव प्रधानाध्यापक कक्ष के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही स्कूल परिसर में अफरातफरी मच गई। मौके पर देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन


घटना सतरिख थाना क्षेत्र के उधवापुर स्थित कंपोजिट विद्यालय की है। यहां तैनात शिक्षिका उमा वर्मा उर्फ माला (40) का शव फंदे से लटका मिला। साथी शिक्षकों के अनुसार, उमा शहर के जलालपुर मोहल्ले की रहने वाली थीं। उनके पति ऋषि भी जिले के सिद्धौर ब्लॉक में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। ऋषि शुक्रवार सुबह रोज की तरह उमा को विद्यालय छोड़कर अपने विद्यालय चले गए। स्कूल पहुंचने के बाद उमा कुछ परेशान नजर आ रही थीं। 

बताया गया कि विद्यालय आने के कुछ देर बाद वह अपना सामान कक्षा में छोड़कर प्रधानाध्यापक कक्ष में चली गईं। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह बाहर नहीं निकलीं तो सहकर्मियों ने आवाज दी। कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर दरवाजा खोलकर देखा गया। वहां रस्सी के सहारे फंदे से लटकता शव मिला। यह दृश्य देखते ही शिक्षकों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। फोरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल परिजनों और सहकर्मियों से पूछताछ की जा रही है।

घटना के बाद से विद्यालय में शोक का माहौल है। शिक्षकों और छात्रों को गहरा सदमा लगा है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने कहा कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले जांच पूरी की जाएगी। स्कूल में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें