फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: लापता मासूम का नाले में मिला शव

Sat, 30 Dec 2023 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर में रिश्तेदार के घर आया बालक 15 दिन पूर्व लापता हो गया था। शुक्रवार को उसका शव रिश्तेदार के घर के पास ही नाले में मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



हैदरगढ़ निवासी शहनशाह वाल्मीकि अपने चार वर्षीय पुत्र अयान को लेकर 14 दिसंबर को दवा लेने बाराबंकी आये थे। दवा लेने के बाद वह बेटे के साथ अपने बहनोई राजू वाल्मीकि के घर उज्जवल नगर कोठीडीह गये थे। इसी दौरान अयान घर से नजदीक किराने की दुकान पर टॉफी लेने गया था, लेकिन वापस नहीं आया था।


उसके बाद शुक्रवार को उसका शव राजू के घर के पास ही नाले में मिला है। एसएचओ अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर मौत के कारण का पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें